अति विशिष्ट साहित्य विभूषण सम्मान–2026″ से सम्मानित हुए संतोष चौबे


भोपाल। बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स द्वारा नईदिल्ली में आयोजित भव्य सम्मान समारोह में वरिष्ठ कवि– कथाकार, विश्व रंग के निदेशक एवं रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे जी को “अति विशिष्ट साहित्य विभूषण सम्मान–2026 से सम्मानित किया गया। यह महत्वपूर्ण सम्मान प्रतिष्ठित कथाकार ममता कालिया जी, सुप्रसिद्ध व्यंग्यकार प्रेम जनमेजय जी, बीपीए फाउंडेशन एवं इंडिया नेटबुक्स के अध्यक्ष संजीव कुमार जी द्वारा प्रदान किया गया।
संतोष चौबे को वैश्विक स्तर पर साहित्य, कला, संस्कृति, हिंदी भाषा और शिक्षा के क्षेत्र में रचनात्मक और सृजनात्मक कार्यों के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि कवि–कथाकार, उपन्यासकार, संपादक और अनुवादक संतोष चौबे अपने अभिनव रचनात्मक प्रकल्पों और नवाचारों के लिए वैश्विक स्तर पर एक विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्होंने हिन्दी भाषा और भारतीय साहित्य, कला एवं संस्कृति के प्रसार के उद्देश्य से अंतरराष्ट्रीय ‘विश्वरंग’ महोत्सव की वर्ष 2019 में भोपाल से शुरुआत की जिसके आज 70 से अधिक सदस्य देश हैं। विश्व रंग ‘मॉरीशस’, श्रीलंका, दिल्ली, मुंबई और हाल ही में भोपाल में विश्व रंग का सातवाँ भव्य आयोजन कर हिंदी के वैश्विक विस्तार की जमीन तैयार की है।

संतोष चौबे को मैक्समूलर अंतरराष्ट्रीय अलंकरण–2025′ (नीदरलैंड्स), सिंगापुर में ‘विश्व हिंदी शिखर सम्मान– 2024’, फ्रांस में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय ‘भारत गौरव सम्मान–2024’, लंदन में “वातायन यू.के. अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मान 2023” और अमेरिका के प्रतिष्ठित संस्थान द्वारा ‘लाईफ टाईम एचीवमेंट अवार्ड–2023 से सम्मानित किया गया।

संतोष चौबे को कविता (कहीं और सच होंगे सपने) के लिए मध्यप्रदेश साहित्य परिषद् का दुष्यंत कुमार पुरस्कार, आलोचना (कला की संगत) के लिए स्पंदन आलोचना सम्मान, अनुवाद (मास्को डायरी) के लिए मध्यप्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति का पुरस्कार एवं उपन्यास (जलतरंग) के लिए शैलेश मटियानी तथा अन्तरराष्ट्रीय वैली ऑफ वर्ड्स पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। समग्र साहित्यिक अवदान के लिए उन्हें राष्ट्रीय दुष्यंत अलंकरण, शिवमंगल सिंह सुमन सम्मान’, अखिल भारतीय ब्रह्मदत्त तिवारी स्मृति सम्मान–2024′, ‘महात्मा हंसराज सम्मान– 2026’ से अलंकृत किया गया हैं।

“अति विशिष्ट साहित्य भूषण सम्मान-2026 सम्मान समारोह के अवसर पर वरिष्ठ रचनाकार सर्वश्री बलदेव भाई शर्मा, केशु भाई देसाई, श्याम सखा श्याम, सूर्य कांत शर्मा, लीलाधर मंडलोई, डॉ. अरविंद चतुर्वेदी, डॉ. ललित लालित्य, गिरीश पंकज, डॉ. राकेश कुमार शुक्ला, डॉ. अरुण शुक्ल , डॉ. अर्जुन चव्हान , डॉ. रेशमा अंसारी, डॉ. पद्मा शर्मा , डॉ. संदीप अवस्थी, डॉ. रमा, डॉ. शीतला प्रसाद महेन्द्र , डॉ. दीपा गुप्ता, डा. सुनीता अवस्थी, डॉ. इन्दु वीरेंद्रा , डॉ. वृषाली मेडरेकर, डॉ. राजश्री शुक्ला, प्रो. राकेश कुमार , डा. रानी श्रीवास्तव, डॉ. पानसिंह, डा. सुधीर शर्मा, डॉ. रीता दास राम, चन्द्रमोहन, त्रिलोक दीप, शांतनु ओम गुप्ता, ममता किरण, कमलेश फाठक, मीनू मीना सिन्हा, उपासना दीक्षित, कविता विकास, वीना उदय, प्रबोध गोविल, सीमा असीम, योगिता यादव, नंद भारद्वाज, वीना विज, जयवर्धन, बी.एल.आच्छा, पंकजदर्शी, प्रतिभा मुद्लियार, सुधा गुप्ता, शकुंतला कालरा, आनंद सिंह, अरुण सब्बरवाल, प्रदीप कुमार, सविता चड्ढा, अशोक ओमरे, संतोष खन्ना, सुपर्णा सिंह,पिलकेंद्र अरोड़ा, सिद्देश्वर, सुशील त्रिवेदी, शंकुतला मित्तल एवं उमंग सरीन आदि सम्मानीय रचनाकारों सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमियों ने अपनी रचनात्मक उपस्थित दर्ज कराई।

“अति विशिष्ट साहित्य भूषण सम्मान–2026” के लिए संतोष चौबे जी को ‘विश्व रंग’ फाउंडेशन, टैगोर अंतरराष्ट्रीय हिंदी केंद्र, प्रवासी भारतीय साहित्य एवं संस्कृति शोध केंद्र, टैगोर विश्व कला एवं संस्कृति केंद्र, रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय, स्कोप ग्लोबल स्किल्स विश्वविद्यालय, डॉ. सी.वी. रामन विश्वविद्यालय, बिलासपुर, खंडवा, वैशाली, आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग, आईसेक्ट पब्लिकेशन, वनमाली सृजन पीठ, समस्त वनमाली सृजन केंद्रों तथा साहित्य, कला संस्कृति की सहयोगी संस्थाओं की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *