हूती हमलों के बीच इंडिगो का बड़ा फैसला, सऊदी अरब की सभी उड़ानें रद्द!

IndiaEdgeNews:

 नई दिल्‍ली

हूतियों और सऊदी के बीच जंग के कारण सऊदी और उसके हवाई क्षेत्र में काफी तनाव बना हुआ है, जिस कारण भारतीय एयरलाइंस इंडिगो ने एक बड़ा फैसला लिया है. इंडिगो ने सऊदी के 4 बड़े शहरों के लिए 27 और 31 अक्‍टूबर तक आने और जाने वाली सभी फ्लाइट को कैंसिल कर दिया है।  

Indigo ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि सुरक्षा की बदलती स्थिति को देखते हुए और पूरी सावधानी से आकलन करने के बाद ये सभी फ्लाइट रद्द करने का फैसला लिया गया है. इंडिगो ने कहा है कि रियाद आने-जाने वाली इंडिगो की उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक कैंसिल रखने रहेंगी. वहीं, जेद्दा, दम्मम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 27 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी। 

एयलाइंस ने आगे कहा कि हमारे ग्राहकों और क्रू की सुरक्षा और भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और हालात का आकलन करने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं. एयलाइंस ने कहा कि प्रभावित ग्राहकों को बुकिंग के समय ये सभी जानकारी दी जा रही है। 

स्‍टेटस की जांच कर लें
इंडिगो ने कहा कि ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि वे वेबसाइट पर जाकर अपनी फ्लाइट स्टेटस चेक कर लें. आपकी यात्रा योजनाओं में आने वाली इस असुविधा और अनिश्चितता के लिए हमें खेद है. आपके धैर्य और समझ के लिए हम आपके आभारी हैं।  

फंसे भारतीयों को निकाला जा रहा है
वहीं दूसरी ओर, वहां पर फंसे भारतीयों को वापस निकाला जा रहा है. केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरेन रिजिजू ने जानकारी देते हुए कहा है कि फंसे हुए उमरा जायरीन सुरक्षित भारत लौट रहे हैं. अभी तक 10 हजार से ज्यादा अन्य उमरा जायरीन भी भारत आ चुके हैं. उन्होंने कहा कि बाकी बचे जायरीन की मदद की जा रही है। 

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भारतीय दूतावास, रियाद और भारतीय वाणिज्य दूतावास, जेद्दा में 24 घंटे कंट्रोल रूम पर काम कर रहे हैं. फंसे भारतीयों से संपर्क करने के लिए संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं. मिनिस्‍ट्री ऑफ एक्‍सटर्नल अफेयर्स की तरफ से ये नंबर जारी किए गए हैं। 

भारतीय दूतावास, रियाद
फोन: +966-554412016, +966-542126784
टोल-फ्री: 8002471234 (केवल सऊदी अरब के भीतर से)
WhatsApp: +966-536216082 (केवल मैसेज)

भारतीय वाणिज्य दूतावास, जेद्दा
फोन: +966-12-2614093, +966-556122301
WhatsApp: +966-536209704 (केवल मैसेज)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *