एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी और टोमन कुमार ने आर्चरी में जीता शानदार गोल्ड मेडल

IndiaEdgeNews:

नागोया
 एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा आर्चर शीतल देवी और टोमन कुमार ने कंपाउंड मिक्स्ड टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने इंडोनेशिया के थियोडोरा ऑडी आयुडिया फेरेली और केन स्वागुमिलंग को 151-148 से हराया। यह इस पैरा एशियन गेम्स 2026 में भारत का आर्चरी में पहला गोल्ड है। वहीं गेम्स में कुल गोल्ड की संख्या 16 हो गई है।

शीतल और टोमन ने दूसरे राउंड में मजबूत बढ़त बनाई
फाइनल के पहले राउंड में भारत और इंडोनेशइया की जोड़ी में कड़ी टक्कर देखने को मिला। भारतीय जोड़ी के पास पहले राउंड के बाद 38-37 की मामूली बढ़त थी। दूसरे राउंड में भारत ने 39 का स्कोर बनाया और 77-73 की मजबूत बढ़त बना ली। तीसरे राउंड में शीतल और टोमन ने 36 अंक बनाए, लेकिन वे तीन अंकों की बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहे। इसके बाद जोड़ी ने 38 का स्कोर बनाकर वापसी की और इंडोनेशियाई जोड़ी को 151-148 से हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया।

सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के खिलाफ गलती के बाद भी जीते
इससे पहले पैरों से निशाना लगाने वाली शीतल और टोमन ने चीनी ताइपे के युन-ह्सियन ली और ज्युन-काई यांग के खिलाफ 142-141 की कड़े मुकाबले वाली जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। तीसरे राउंड के बाद भारत के पास 112-103 की बढ़त थी, लेकिन आखिरी राउंड में टोमन का एक शॉट चूक जाने से उन पर दबाव बढ़ गया। हालांकि, भारतीय जोड़ी ने लगातार तीन शॉट 10 पर मारकर वापसी ही और जीत पक्की की।

भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर चल रहा
एशियन पैरा गेम्स 2026 के चौथे दिन यह भारत का दूसरा गोल्ड है। पहले गोल्ड सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में जीता था। भारत के अभी तक कुल 16 गोल्ड हो चुके हैं। इसके अलावा 22 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज हैं। 71 मेडल के साथ भारत टैली में चौथे स्थान पर चल रहा है। सबसे ज्यादा 118 गोल्ड समेत 253 मेडल के साथ चीन पहले नंबर पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *