यूपी में 5 से 17 नवंबर तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक, त्योहारों को लेकर डीजीपी का आदेश

IndiaEdgeNews:

लखनऊ  
त्योहारों को देखते हुए यूपी में पुलिसकर्मियों की छुट्टियां को रद्द कर दिया गया है। डीजीपी राजीव कृष्ण ने पांच से 17 नवंबर तक सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक के निर्देश दिए हैं। डीजीपी ने आदेश में कहा है कि दिवाली और छठ के त्योहार पर कानून व्यवसथा बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। डीजीपी के आदेश के अनुसार सामान परिस्थितियों में किसी भी पुलिस अधिकारी या कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। किसी पुलिसकर्मी को इमरजेंसी में छुट्टी की आवश्यकता होता है है तो संबंधित अधिकारियों से छुट्टी की मंजूरी ले सकता है।

डीजीपी ने सभी पुलिस कर्मियों को अलर्ट पर रहने का निर्दश दिया है। डीजीपी ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि त्योहारों पर पुलिस गश्ती बढ़ाई जाए। डीजीपी ने सभी एडीजी, पुलिस आयुक्त, आईजी व डीआईजी रेंज, जिलों में तैनात एसएसपी व एसपी को निर्देश जारी किए हैं। बतादें कि त्योहारों को देखते हुए कुछ दिन पहले ही डीजीपी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस अफसरों के साथ बैठक की थी। इस दौरान डीजीपी ने सुरक्षा प्रबंधों की तैयारी, यक्ष एप की कार्यवाही, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, थाना स्तर पर आने वाली जनशिकायतों के निस्तारण, गाण्डीव पोर्टल के प्रयोग, गुमशुदा बच्चों की बरामदगी व जेडएफडी/आरटीसी की समीक्षा भी की थी।

धनतेरस और दीपावाली को लेकर चला चेकिंग अभियान
अमरोहा में आगामी त्योहार धनतेरस व दीपावाली को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए अमरोहा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। एसपी लखन सिंह यादव के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग अभियान की शुरुआत कर दी गई है। इसी कड़ी में सीओ-कोतवाल ने पुलिस बल के साथ जिले के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस टीमों ने व्यापारियों एवं आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सुरक्षा संबंधी सुझाव भी प्राप्त किए। साथ ही लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया। अभियान के दौरान बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। पुलिसकर्मियों ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए जरूरी पूछताछ एवं जांच की। पुलिस ने व्यापारियों और आमजन से किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

चेकिंग के दौरान पकड़ी विस्फोटक सामग्री
वहीं दूसरी ओर चित्रकूट जिले के मारकुंडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान बोलेरो में लदी करीब दो कुंतल से अधिक विस्फोटक सामग्री बरामद की। पुलिस ने विस्फोटक के संबंध में कोई दस्तावेज न मिलने पर बोलेरो सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद विस्फोटक और बोलेरो को जब्त किया गया है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मानिकपुर थाने के एसआई विजय प्रकाश तिवारी व सुभाषचंद्र उपाध्याय पुलिस टीम के साथ किहुनिया के पास त्योहार को देखते हुए वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एमपी की तरफ से आ रहे बोलेरो वाहन को टीम ने रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री रखी मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *